फिल्म “Sarbjit” यूपी में हुई टैक्स फ्री
20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सरबजीत’ को अखिलेश यादव सरकार ने फिल्म को उत्तरप्रदेश राज्य में टैक्स फ्री कर दिया हैं।
आपको बता दें कि फिल्म पाकिस्तान की जेल में मार दिए गए भारतीय कैदी सरबजीत पर आधारित है जिसकी भूमिका रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं। यह सरबजीत सिंह की जीवन पर आधारित है। ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सरबजीत की पत्नी का रोल रिचा चड्ढा निभा रहीं हैं।
उमंग कुमार निर्देशित यह फिल्म 20 मई 2016 को रिलीज़ हो रही हैं।

















