‘सरबजीत’ की बायोपिक फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता रणदीप हुडा सरबजीत के जीवन पर आधारित फिल्म में काम कर रहे है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही है। सरबजीत के रोल के लिए अभिनेता रणदीप हूडा को चुना गया है।
आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार करेंगे। सरबजीत सिंह पंजाब के भीकीविंड में किसान थे। 1990 में वो गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे।
वहां उन्हें भारतीय जासूस मानकर गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। हालांकि उनरी सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था।
दलबीर कौर ने भाई सरबजीत को लाहौर जेल से रिहा कराने की बहुत कोशिश की थी, मगर 2013 में साथी कैदियों द्वारा किए गए क्रूर हमले में उनके इस भाई की मौत हो गई और इसके साथ ही उनकी सारी उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
ऐश्वर्या और रणदीप को स्क्रीन पर भाई-बहन के रोल में देखना वाकई दिलचस्प होगा। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में पंजाब में शुरू होगी और अगले साल 2016 में 19 मई को रिलीज होगी।






















