ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की अभिनीत आगामी फिल्म “सरबजीत” बायोपिक फिल्म में हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री रिचा चड्डा भी नजर आएँगी। रिचा चड्डा फिल्म में सरबजीत की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। सरबजीत भारतीय थे जिनकी पाकिस्तानी जेल में मौत हो गयी थी।
रिचा ने एक बयान में कहा है, ‘‘हां, उन्होंने मुझसे संपर्क किया है और मैं इस फिल्म में हूं। हुड्डा के साथ यह रिचा की यह दूसरी फिल्म है। ये दोनों आने वाली फिल्म ‘मैं और चाल्र्स’ में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में ऐश्वर्या राय सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका में होंगी जो लाहौर जेल से अपने भाई की रिहाई के लिए संघर्ष करती हैं। हालांकि, 2013 में जेल में रहने वाले कैदियों के घातक हमले में सरबजीत की मौत हो गयी थी।
आपको बता दें कि फिल्म का निर्देशन ‘मैरी कॉम’ के निर्देशक उमंग कुमार करेंगे। सरबजीत सिंह पंजाब के भीकीविंड में किसान थे। 1990 में वो गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए थे।
वहां उन्हें भारतीय जासूस मानकर गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। हालांकि उनरी सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था।
दलबीर कौर ने भाई सरबजीत को लाहौर जेल से रिहा कराने की बहुत कोशिश की थी, मगर 2013 में साथी कैदियों द्वारा किए गए क्रूर हमले में उनके इस भाई की मौत हो गई और इसके साथ ही उनकी सारी उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
ऐश्वर्या और रणदीप को स्क्रीन पर भाई-बहन के रोल में देखना वाकई दिलचस्प होगा। फिल्म 2016 में 20 मई को रिलीज होगी।


























