अभी हाल ही में उरी में हुए आतंकी हमले चलते भारत और पाकिस्तान के बीच हालात और खराब हो गए हैं और दोनों देशो के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत में पाकिस्तानी सीरियल और पाकिस्तान के कलाकारों को वापस अपने देश चले जाने की हिदायत मिल रही है।
खबरों के मुताबिक, टीवी एक्ट्रैस सारा खान के पाकिस्तानी टीवी सीरियल ‘ये कैसी मोहब्बत है’ की शूटिंग की लोकेशन को पाकिस्तान से दुबई शिफ्ट कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि सारा खान स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘सपना बबुल का… बिदाई’ से फेवम हुई थीं। हाल के दिनों में सारा सीरियल ‘कवच’ में ‘मंजूलिका’ का किरदार निभा रही हैं। सारा खान रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं।
ऐसा सुनने में आया है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति को देख कर इस सीरियल के कास्ट और क्रू से साथ शूटिंग के जगह को बदल दिया जाएगा।






























