टीवी पर स्टार प्लस के सीरियल ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में ‘साधना’ का किरदार निभा चुकी एक्ट्रैस सारा खान एक बार फिर जल्द ही इंडियन टेलीविज़न पर वापसी करने जा रही हैं। और आपको बता दें कि उनकी वापसी स्टार्ट प्लस चैनल पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘जाना न दिल से दूर’ से होने जा रही हैं।
जीहां सारा जल्द ही सीरियल जाना न दिल से दूर में शशांक व्यास के अपोजिट नजर आएँगी। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम मलिका होगा। हाल ही में सारा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इस शो के शूट का हिस्सा शेयर किया था।
आपको बता दें कि सारा कुछ महीने पहले पाकिस्तान में अपनी पाकिस्तानी सीरीज के लिए वहां शूटिंग कर रही थीं।
Straight from Karachi to Jana na dil se door shoot #starplus #workinmumbaibegins #ssarakhan… https://t.co/44h4QWmkXY
— Sara Khan (@thessarakhan) April 5, 2017
























