‘Student Of The Year 2’ से डेब्यू करेंगी Sara Ali Khan

0
41

साल 2012 में रिलीज हुई करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फिल्म का सीक्वल ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ चर्चाओं का विषय बन हुआ है तो वही दूसरी ओर सीक्वल फिल्म में कास्ट के नाम पर भी काफी दिनों से चर्चाएं हो रही हैं।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। खबर तो यह भी है कि इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

वही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के नाम की चर्चाएं भी जोरो पर हैं। सुनने में आ रहा है कि सारा अली खान स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ से ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

कुछ दिनों पहले खबर यह भी थी कि फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी होंगी लेकिन हाल ही में आयी ताजा ख़बरों के मुताबिक़ वह फिल्म में नजर नहीं आएँगी।

फिलहाल तमाम चर्चाओं के बावजूद हम आपको बता दें कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की रिलीज डेट और कास्ट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई हैं।

LEAVE A REPLY