Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने कहा Salman बंदर की तरह नाचते है

0
105

टेलीविजन के मशहूर  रिएलिटी शो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना भवनानी ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर निशाना साधा है। बता दें कि सपना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सलमान बेकार फिल्मों में बंदरों की तरह नाचते हैं। इतना ही नहीं वह लोगों का गलत इस्तेमाल भी करते हैं।

सपना ने इंटरव्यू में बिग बॉस को एक बेहुदा शो बताया, साथ ही यह भी कहा यह एक ऐसा शो है जिसका होस्ट लोगों को बेइज्जत करता है। जो लोग शो पर उनकी पूजा करते हैं, वह इस फिराक में रहते हैं ताकि उन्हें किसी बेकार फिल्म में कुछ काम मिल जाए। ये वही बेकार फिल्में हैं जिनमें सलमान बंदरों की तरह नाचते हैं।

सलमान के रेप विवादित बयान पर सपना ने कहा कि यह बयान इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारतीयों की बेइज्जती करता है। जब इस तरह के बयान आते हैं तो मुझे खुद को भारतीय कहने में शर्म महसूस होती है।

इंटरव्यू में अपनी बुक ‘चैप्टर वन’ के बारे में बातचीत करते हुए जब सपना से पूछा गया कि उन्होंने अपनी किताब में सलमान का जिक्र क्यों नहीं लिया ? इसपर वह बोलीं, ‘यह आदमी लोगों का गलत इस्तेमाल करता है और मैं उसे कोई अहमियत नहीं देती, खासकर मेरी किताब में।’

sapna

SHARE

LEAVE A REPLY