पॉपुलर टीवी एक्टर Sanjit Bedi का निधन
बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पॉपुलर टीवी एक्टर संजीत बेदी का निधन हो गया है। खबर है कि संजीत बेदी कुछ समय से ब्रेन वायरस के चलते कोमा में थे। मंगलवार को मुंबई के एक हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि संजीत को स्टार प्लस पर प्रसारित हुए टीवी सीरियल ‘संजीवनी’ के लिए खासतौर से जाना जाता था।
संजीत ने स्टार प्लस चैनल के फेमस सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी किरदार निभाया था।


















