बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी निर्देशित फिल्म “बाजीराव-मस्तानी” की सफलता के बाद अब मेवाड़ की रानी पद्मावती पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। भंसाली एक और पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए तैयार हैं।
भंसाली की अगली फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी।रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी।
आपको बता दें कि ‘पद्मावती’ नाम से बनने वाली इस फिल्म को प्रकाश कपाडिय़ा ने लिखा है जो इससे पहले संजय लीला भंसाली के साथ ‘देवदास‘,‘ब्लैक‘,‘सांवरिया’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ लिख चुके हैं।
यह फिल्म 15 दिसंबर, 2017 को प्रदर्शित होगी। खबर तो यह भी है कि इस संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में में भी अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी नजर आएँगी। लेकिन फिलहाल अभी फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधारिक घोषणा नहीं हुई हैं।































