बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी निर्देशित 2002 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘देवदास‘ का रीमेक शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते हैं।
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ ने हाल ही में अपने प्रदर्शन के 14 साल पूरे किए हैं। इस फिल्म को याद करते हुए शाहरुख खान ने ट्विटर पर फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद दिया था।
संजय लीला भंसाली का कहना है कि यदि वे फिल्म का रीमेक बनाएंगे तो एक बार फिर शाहरुख खान को ही इस भूमिका के लिए लेना चाहेंगे क्योंकि शाहरुख ने देवदास के किरदार को पर्दे पर जीवन्त कर दिया था।
गौरतलब है कि वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म देवदास में शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। फिलहाल बता दें कि भंसाली की आगामी फिल्मों में “पद्मावती” शामिल हैं।
Devdas will always b special.Thank u Bhansali… the beautiful ladies & every1.Late nites..long shoots &so much love. pic.twitter.com/aPnLBQ8pyy
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 11, 2016





























