हॉलीवुड फिल्म “टेकन” के रीमेक में काम करेंगे Sanjay Dutt
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अब जेल से बाहर आ चुके है और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और फिल्मो में जुट गए है। खबर है कि संजय दत्त हॉलीवुड फिल्म टेकन के रीमेक में काम कर सकते हैं।
सुनने में आया है कि इसके रीमेक अधिकार खरीद उसे हिंदी में बनाने की प्लानिंग हो रही है। बता दें कि फ्रेंच-इंग्लिश थ्रिलर ‘टेकन’ 2008 में प्रदर्शित हुई थी।
‘टेकन-2’ 2012 में और‘टेकन-3’ 2015 में प्रदर्शित हो चुकी है और अब तक ये सीरीज काफी सफल रही है। संजय दत्त उम्र के मुताबिक रोल चाहते हैं। युवाओं को कनेक्ट करने और बॉक्स ऑफिस बिजनेस के लिहाज से‘टेकन’की कहानी परफेक्ट मानी जा रही है।
















