‘Bhoomi’ के बाद Sanjay Dutt की अगली फिल्म फाइनल…Watch!

0
25

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में संजय के साथ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी लीड रोल में हैं।

अब खबर है कि फिल्म भूमि के बाद संजय तेलुगु फिल्म ‘प्रस्थानम’ का हिंदी रीमेक बनाएंगे।  वह इस को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ फिल्म में बतौर लीड एक्टर काम भी करेंगे।

फिल्म का निर्देशन मूल फिल्म के निर्देशक देवा कट्टा ही करेंगे। फिलहाल फिल्म में अन्य कास्ट अभी तय नहीं हुए हैं।  यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी है जो अपने सौतेले भाई से जलता हैं क्योंकि उसके पिता भाई पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ये फिल्म उत्तराधिकारी की लड़ाई के साथ साथ राजनीती पर आधारित हैं।

 

SHARE

LEAVE A REPLY