Sanjay Dutt ने छोड़ दी शराब, पूरी तरह कमबैक में जुटे

0
12

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल से रिहा होने के बाद अब पूरी तरह से अपने फ़िल्मी पर्दे पर वापसी में जुट गए हैं।  इसके लिए उन्होंने शराब तक छोड़ दी हैं।

जीहां खबर है कि संजय ने शराब छोड़ दी है उन्होंने आखिरी बार शराब को दिवाली पर बच्चन परिवार में हुई पार्टी के दौरान हाथ लगाया था। और अब वह शराब को छोड़ पूरी तरह अपने सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक की तैयारियों में लग गए हैं।

वह अब रोजाना सुबह जल्दी जागकर कसरत करते हैं। आपको बता दें कि संजय फिल्म ‘भूमि’ से वापसी करने जा रहे हैं। ये फिल्म उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY