Sanjay Dutt की मुश्किलें फिर बढ़ी, दुबारा जा सकते है जेल

कल बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त यरवदा जेल से अपनी सजा काटकर रिहा हो गए। इस मौके पर उनका घर पर भव्य स्वागत किया गया और बॉलीवुड सितारों ने उन्हें शुभकामनायें दी।

लेकिन आपको बता दें कि कल जेल से रिहा होते ही कुछ लोगो ने संजय दत्त की रिहाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जिससे एक बार फिर से संजय दत्त की मुश्किलें बढ़ गयी है। मुबई हाईकोर्ट में उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की गई है।

खबर है कि प्रदीप भालेकर ने पक्षपात को आधार बनाते हुए जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में मांग की गई है कि संजय दत्त की रिहाई पर रोक लगाई जाए। याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी लेकिन याचिकाकर्ता को उम्मीद है कि उनकी बात को सुना जाएगा।

गौरतलब है कि मुंबई हमलों के दौरान गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में दोषी पाए गए संजय दत्त को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

yerwada jail

sanjay

sanjay dutt sanjay dutt 2