इस फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आएंगे Sanjay-Madhuri

0
108

90 के दशक की मशहूर जोड़ी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती है। दरअसल जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त के फिल्मो में कमबैक की खबरें खूब चर्चित है।

सुनने में आ रहा है कि संजय ने कई फिल्मे साइन की है।  जिनमे से एक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘मार्को भाऊ’ है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से संजय एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी करेंगे। और खबर तो यह भी है कि संजय के साथ इस फिल्म में माधुरी दीक्षित भी होंगी।

गौरतलब है कि ‘साजन’, ‘खलनायक’ जैसी सुपरहिट फिल्मो में काम कर चुकी संजय और माधुरी की जोड़ी को दर्शको ने खूब पसंद किया था।

बता दें कि लास्ट टाइम संजय और माधुरी ने हाल ही में फ़ोन पर बात की थी क्योंकि माधुरी नहीं चाहती कि बनने जा रही संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में उनका जिक्र हो।

sanjay madhuri

SHARE

LEAVE A REPLY