जेल में एक कैदी की कहानी सुन रो पड़े Sanjay Dutt
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल में एक कैदी की कहानी सुन इतने प्रभावित हुए कि उसकी कहानी सुनने के बाद संजय रो पड़े। और अब उन्होंने उस व्यक्ति की कहानी पर फिल्म बनाने का फैसला किया है।
खबरों के अनुसार वह कैदी कैदी की पारिवारिक विवाद में जेल में आया था जिसकी कहानी सुन संजय अपने आंसुओ को नहीं रोक पाये। कहा जा रहा है कि संजू ने अब उस कैदी की कहानी को फ़िल्मी परदे पर लाने का मन बना लिया है।
गौरतलब है कि संजय दत्त को मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार धमाकों के मामले में अवैध रूप से एक एके 56 राइफल रखने और उसे नष्ट करने को लेकर पुणे के यरवदा केंद्रीय जेल में पांच साल की सजा सुनाई गयी थी। संजय दत्त को 27 फरवरी को रिहा किया जाएगा। संजय दत्त को उनके अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें उनकी सजा से 103 दिन पहले ही जेल से रिहा किया जा रहा है।
जेल से रिहा होने के बाद संजय राजकुमार हिरानी के साथ मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।















