Sanjay Dutt इस फिल्म में निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का किरदार

0
43

सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को हाल ही में एक नयी फिल्म का अॉफर मिला है। जिसे संजय ने साइन भी कर दिया है। वेव ग्रुप के राजू चड्ढा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘टोरबाज’ के लिए साइन किया है।

बता दें कि इस फिल्म को इसे डायरेक्टर गिरीश मलिक निर्देशित करेंगे। यह फिल्म अफगानिस्तान की पृष्ठभूमि पर होगी। आपको बता दें कि इसकी कहानी सुसाइड बॉम्बर्स बनने वाले बच्चों पर केंद्रित है।

इस फिल्म में बताया जायेगा कि कैसे बच्चों को आतंकी बनाने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। उन्हें मौत के बाद जन्नत नसीब होने के सपने दिखाए जाते हैं। संजय आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, जो इन बच्चों को नई उम्मीद की किरण दिखाता है।

कहा जा रहा है क कि संजय को स्क्रिप्ट पसंद आई है और वह जल्द इस पर काम शुरू करना चाहते हैं। संजय ने कहा, ‘मैं इस फिल्म के कंटेंट से प्रभावित हूं। इसमें अभिनय करना चाहता हूं। मैं अपने फैन्स के लिए यादगार फिल्में करना चाहूंगा।’ इस फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू होगी।

sanjay-dutt

LEAVE A REPLY