बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त काफी समय से बॉलीवुड के बड़े परदे से दूर हैं। ऐसे में बॉलीवुड में उनकी कमबैक फिल्म ‘मार्को भाऊ’ की शूटिंग नवंबर में शुरू होनी थी। जो की अब टल गई है। खबरों के अनुसार फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग पोस्टपोनड हो गई है।
आपको बता दें की इस फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं और उनकी बहन इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। लेकिन सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। क्योंकि चोपड़ा फिल्म की स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उन्होंने राइटरों से स्क्रिप्ट को दुबारा लिखने को कहा है।
फिल्म की नई स्क्रिप्ट कब तक बन पाएगी फिलहाल इसकी अभी कोई खबर नहीं है और न ही खबर है की फिल्म की शूटिंग कब तक शुरू होगी। निर्देशक के अनुसार इस फिल्म को गोवा, चेन्नई और मुम्बई में शूट करने की योजना बनाई जा रही है। इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।
फिलहाल संजय दत्त की बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में अभिनेता जैकी श्रॉफ उनके पिता सुनील दत्त का किरदार निभाएंगे और रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी निर्देशक करेंगे।


























