‘Bhumi’ से धमाकेदार कमबैक करेंगे Sanjay Dutt Confirmed!

0
32

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त बॉलीवुड में एक बार फिर से अपनी धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि इसका भी खुलासा हो गया है कि वह किस फिल्म से कमबैक करेंगे। संजय फिल्म ‘भूमि’ से बॉलीवुड में वापस लौटेंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘मैरी कॉम’ व ‘सरबजीत’ फेम उमंग कुमार करेंगे।

ख़बरों के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू होने की उम्मीदें हैं। उमंग इस फिल्म के प्रोड्यूसरों में भी सम्मलित हैं। इनके अलावा प्रोड्यूसरों में भूषण कुमार और संदीप सिंह भी सम्मलित हैं। इस फिल्म में संजय की लीड हीरोइन कौन होगी इसका अभी कोई अनुमान नहीं है।

आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इमोशनल ड्रामा पर आधारित है। संजय ने मीडिया में कहा कि मैं ऐसी ही फिल्म को खोज रहा था जो मेरे जीवन से बिल्कुल अलग हो और जिसकी कहानी दमदार हो। फिल्म ‘भूमि’ भी एक ऐसी ही कहानी हैं जिसमे एक पिता और बेटी की इमोशनल स्टोरी हैं।

आपको बता दें कि संजय जबसे अपनी जेल की सजा काटकर रिहा हुए हैं तभी से उनके बॉलीवुड में कमबैक की ख़बरें चर्चाओं में हैं। लेकिन अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूमि’ से कमबैक के लिए तैयार हैं।

sanjay-dutt

 

SHARE

LEAVE A REPLY