बॉलीवुड मशहूर अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म बनने जा रही है और आपको बता दें कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म “पीके” के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनेगी।
फिल्म में मुख्य किरदार यानि कि संजय दत्त का रोल अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे है। और खबर है कि फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष 2016 में शुरू हो जायेंगी।
अभी हाल ही में राजकुमार हिरानी की तरफ से भी खबर थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम लगभग पूरा हो चूका है और जल्द ही हम फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
फिलहाल रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “तमाशा” में बिजी है। फिल्म इम्तिआज़ अली के निर्देशन में बनी है। तमाशा में रणबीर के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और फिल्म इसी वर्ष २७ नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जायेगी।
























