बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की 30 दिन की पैरोल खत्म हो गई है और वे मुंबई वे येरवाडा जेल(पुणे) पहुंच गए हैं। शनिवार को जेल के लिए निकलने से पहले संजय अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों इकरा-शाहरान के साथ दिखाई दिए।
आपको बता दें कि जब संजय जेल को वापस लौट रहे थे तो इस दौरान उनकी पत्नी मान्यता दत्त और बेटी इकरा रो पड़ी और संजय दत्त भी भावुक हो उठे।
गौरतलब है कि संजय को 26 अगस्त को बेटी इकरा की नाक की सर्जरी के लिए 30 दिन की पैरोल पर बाहर भेजा गया था। बता दें कि 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दौरान संजय दत्त पर अवैध हथियार रखने का आरोप था। टाडा कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी। क्योंकि संजय डेढ़ साल की सजा पहले ही काट चुके थे, इसलिए उन्हें साढ़े तीन की सजा पूरी करनी थी। फिलहाल वह पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं।


























