‘घायल वन्स अगेन’ में सनी देओल एक प्रोफेसर का किरदार निभाएंगे
आपको बता दे कि सनी देओल की अभिनीत 1990 में आई एक्शन ड्रामा सुपर हिट फिल्म ‘घायल’ का सीक्वल ‘घायल वन्स अगेन’ बनने जा रहा है और इसमें भी सनी देओल मुख्य किरदार निभा रहे है।
और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गयी है। खबर है कि सनी देओल इस फिल्म में एक प्रोफेसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। सीक्वल फिल्म को सनी देओल ही डायरेक्ट भी कर रहे है। और उनके पिता धर्मेन्द्र इस फिल्म को प्रोडूस कर रहे है।
घायल वन्स अगेन मुंबई पुलिस एनकाउंटर की असल जिंदगी पर आधारित है। और इस फिल्म में सनी देओल के अलावा ओम पुरी, मुरली शर्मा, प्राची देसाई, सोहा अली खान और टिस्का चोपड़ा भी इस फिल्म में किरदार निभा रहे है।
और इस फिल्म की रिलीज को लेकर खास बात यह है कि ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर नवंबर माह में रिलीज होने का अनुमान है और तभी सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की रिलीज का भी अनुमान है और अगर ऐसा होता है तो बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मे आपस में टकरा सकती है।





















