संग्राम सिंह ने इसलिए आमिर की फिल्म ‘दंगल’ को ठुकराया, वजह आई सामने

मशहूर भारतीय रेसलर और अभिनेता, संग्राम सिंह ने अभी हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आगामी फिल्म “दंगल” के ऑफर को ठुकराने की वजह का खुलासा किया है।

अभी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे संग्राम सिंह ने कहा कि वह वही फिल्म करते है जिसमे उनका किरदार और फिल्म उनके जीवन को लेकर फिट बैठता हो। यही वजह है कि महेश भट्ट की ऑफर की गयी फिल्म को मना कर दिया था क्यूंकि वो उस समय बिग बॉस के घर के कंटेस्टेंट थे।

आपको बता दें कि हालांकि आमिर की फिल्म ‘दंगल’ पहलवान के जीवन पर ही आधारित है लेकिन इस फिल्म में संग्राम सिंह का रोल बहुत छोटा था और उन्हें कुश्ती में आमिर खान से हारना था। इसलिए संग्राम को यह रोल पसंद नहीं आया और उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया।

आपको बता दें कि “दंगल” मशहूर भारतीय पहलवान महावीर फोगट की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। आमिर खान पहलवान महावीर फोगट की भूमिका निभा रहे हैं। दंगल नीतीश तिवारी के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में आमिर की पत्नी का किरदार टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर निभा रही है। “दंगल” अगले वर्ष 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

sangram singh