Kriti Sanon से रोमांस करते नजर आएंगे Sanjay Dutt
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में सजा काटकर अब जेल से बाहर हो चुके है। तभी से संजय दत्त की आगामी फिल्में चर्चाओं का विशय बनी हुई है।
बता दें कि संजय दत्त की आने वाली फिल्मों में उनकी खुद की बायोपिक फिल्म, जिसे राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। रणबीर कपूर, संजय की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं खुद संजय भी कैमियो भूमिका में दिखेंगे।
‘मुन्नाभाई’ फिल्म सीरीज की अगली फिल्म चर्चाओं में है। और अब एक और फिल्म इस लिस्ट में जुड़ गई है। सुनने में आ रहा है कि संजय दत्त ‘बैंग बैंग’ फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में संजय काम कर सकते हैं।
ये एक एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में फीमेल कास्ट के लिए अभिनेत्री कृति सेनन का नाम सामने आया है लेकिन बता दें कि फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन अगर संजय दत्त और कृति सेनन दोनों एक साथ फिल्म में काम करते है तो संजय अपने से काफी उम्र छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
















