2016 में ईद पर होगी दबंग Salman और किंग Shahrukh में जबरदस्त टक्कर
बॉलीवुड के दबंग खान, सलमान खान और किंग खान शाहरुख खान हमेशा सुर्ख़ियो में बने रहते है फिर चाहे उनके बीच झगड़े की वजह से या फिर एक अच्छी दोस्ती की वजह से।
लेकिन इस बार बात उनकी आगामी फिल्मो के सिल्वर स्क्रीन पर टकराव की है। जीहाँ दरअसल एक तरफ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सुल्तान’ 2016 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी वाही दूसरी तरफ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘रईस’ भी 2016 में ईद के मोके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऐसे में इन दोनों फिल्मो के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा की कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है और किस अभिनेता के लिए ये टकराव भारी साबित होता है।
फिल्म ‘सुल्तान’ की अभी हाल ही में रिलीज़ का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया गया है जिसमे पता चल रहा है की फिल्म ईद के मौके पर 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार निभाती नजर आएँगी।
ये फिल्म अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही है और आदित्य चोपड़ा फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर माह में शुरू होगी और अगले साल 2016 में ईद पर रिलीज होगी।
फिल्म ‘रईस’ राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी मुख्य किरदार में होंगे। आपको बता दें कि माहिरा खान एक पाकिस्तानी फिल्म अभिनेत्री है और फिल्म रईस से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। इस फिल्म को रितेश सिधवानी, गौरी खान और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे है।

















