सलमान की ‘सुल्तान’ और शाहरुख की ‘रईस’ का 2016 में होगा आपस में टकराव
एक और जहाँ बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान की आगामी फिल्म सुल्तान 2016 में ईद के मोके पर रिलीज़ होगी वही दूसरी तरफ बॉलीवुड किंग खान शाहरुख़ खान की आगामी फिल्म रईस भी 2016 में ईद के मोके पर ही रिलीज़ होगी।
जी हां खबर है कि सलमान और शाहरुख़ की आने वाली फिल्मे सुल्तान और रईस दोनों आगामी वर्ष 2016 में ईद के मोके पर ही सिनेमा घरो में रिलीज़ होगी।
अगर इन दोनों बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मे एक ही दिन रिलीज़ होती है तो ये देखना दर्शको के लिए काफी रोमांचक होगा और साथ ही ये भी देखना होगा की किस अभिनेता की फिल्म दर्शको पर अपना जादू दिखा पाती है।
देखना होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है. वैसे सलमान और शाहरुख़ दोनों के फैंस को इनकी आगामी फिल्मो का बेसब्री से इंतज़ार हैं।
खबर है कि सलमान अपनी फिल्म सुल्तान में एक बॉक्सर का रोले निभाते नज़र आएंगे वाही दूसरी तरफ शाहरुख़ खान अपनी आगामी फिल्म रईस में एक शराब तस्कर का रोल निभाएंगे और उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी होंगे जो एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे।















