पुलिस ने बंद करायी Salman की बहन Arpita की बर्थडे पार्टी
अभी हाल ही में बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की सबसे लाड़ली बहन अर्पित की बर्थडे पार्टी में पुलिस ने खला डाल दिया। बता दें कि शुक्रवार रात को सलमान के घर चल रही बहन अर्पिते की बर्थडे पार्टी में पुलिस ने पहुंचकर पार्टी को बंद करवा दिया।
खबर है कि पुलिस के पार्टी रुकवाने की वजह पार्टी के नियम के विरुद्ध बताया जा रहा है। दरअसल हुआ कुछ यूं कि मुंबई स्थित सलमान के घर पर चल रही अर्पिता की बर्थडे पार्टी को पुलिस ने इसलिए रुकवा दिया क्योंकि वह नियम के मुताबिक देर रात तक चल रही थी।
आपको बता दें कि उस वक्त सलमान खान के साथ साथ उनके भाई अरबाज खान और बॉलीवुड की तमाम जानी मानी हस्तियां सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, एली अवराम और पुलकित सम्राट, कुनाल खेमू भी मौजूद थे।



















