अर्पिता ने शेयर की Salman की क्यूट भांजे संग फोटो
सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे के साथ समय बिता रहे है। सलमान की अभी हाल ही में अपने क्यूट भांजे संग फोटो सामने आई है। अर्पिता ने ट्विटर पर अपने भाई सलमान और बेटे आहिल की दो तस्वीरें साझा की हैं।
तस्वीर में सलमान बच्चे को गोद में लेकर उसके माथे को चूम रहे हैं। अर्पिता ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “मेरा पसंदीदा. इसके लिए भगवान का धन्यवाद नहीं कर सकती। ”
फिलहाल सलमान की बहुचर्चित फिल्म ‘सुल्तान’ जुलाई में ईद पर रिलीज होने जा रही है।

























