Salman अपने 50वे बर्थडे पर अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया को करेंगे प्रपोज

0
113

बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को 50वा जन्मदिन मनाने जा रहे है। इस मौके के लिए एक ग्रैंड पार्टी भी रखी जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी ये पार्टी सलमान के पनवेल वाले फार्महाउस में होगी, जहां उनके करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स मौजूद रहेंगे।

खबरें है कि इस पार्टी में सलमान अपनी खास दोस्त लूलिया वंतूर को बतौर गर्लफ्रेंड सबसे मिलवाने वाले हैं और तो और उन्हें प्रपोज भी करने वाले हैं। सलमान और लूलिया के रिश्तों को लेकर लंबे समय से मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कई बार सुनने में भी आया है कि जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले है लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

salman with lulia

SHARE

LEAVE A REPLY