इन दिनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेता संजय दत्त की दोस्ती में आयी दरार को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। आपको बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त फिल्म ‘भूमि’ से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि हाल ही में संजय दत्त ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चालू किया हैं जिसके चलते संजय सलमान को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने सलमान को एक फिल्म का ऑफर दिया लेकिन सलमान की आने वाली फिल्मों की शूटिंग के बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने फिल्म के लिए मन कर दिया।
लेकिन सलमान ने खुद संजय से फिल्म के लिए मना नहीं किया बल्कि उनकी टीम ने संजय से मना किया जोकि संजय को पसंद नहीं आया हैं। इसी वजह से उन्होंने सलमान (Arrogant) को घमंडी कहा। अब देखना होगा कि इन दोनों की दोस्ती में क्या मोड़ आता हैं।


























