‘Baahubali 2’ के बाद ‘Tubelight’ को प्रमोट करेंगे Salman

0
38

फैंस ‘Baahubali: The Conclusion’ की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 28 अप्रैल को इसी वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं। उधर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट‘ की रिलीज के साथ तैयार हैं। अब खबर है कि बाहुबली के रिलीज हो जाने के बाद सलमान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन करेंगे।

ट्यूबलाइट की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज एक्ट्रेस झू झू नजर आएँगी इसके अलावा फिल्म में सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और अभिनेता शाहरुख खान का कैमियो रोल नजर आयेगा।

आपको यह भी बता दें कि अगले महीने मार्च से सलमान अपनी एक और फिल्म ‘टाइगर जिन्दा हैं’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आएँगी।

LEAVE A REPLY