बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की छोटी बहन अर्पित की शादी जब से आयुष शर्मा से हुई है तभी से आयुष के बॉलीवुड में लॉन्च होने की ख़बरें आ रही हैं। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद अब सलमान ने अपने साले साहब आयुष को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए फिल्म फाइनल कर ली हैं।
सलमान इतने दिनों से आयुष के लिए एक अच्छी फिल्म स्क्रिप्ट के इंतजार में थे और अब लगता है कि उनका ये इंतजार खत्म हो गया हैं। खबर है कि 2016 की तेलुगु हिट फिल्म “क्षणम” सलमान को पसंद आ गयी हैं। और सलमान की प्रोडक्शन कंपनी ने इस फिल्म के रीमेक के अधिकार भी ख़रीद लिए हैं।
सुनने में आ रहा है कि अब सलमान इस फिल्म के हिंदी रीमेक से आयुष शर्मा को फिल्मो में लॉन्च कर देंगे। आपको बता दें कि तेलुगु फिल्म क्षणम में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। एक करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और रोमांस हैं।



























