Salman और Shahrukh फंसे बड़ी मुसीबत में, केस हुआ दर्ज
बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान और शाहरुख खान इन दिनों एक मुसीबत में फंस गए है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। सलमान खान और शाहरुख खान के खिलाफ मेरठ में केस दर्ज किया गया है। हिंदू महासभा की तरफ से दर्ज कराए गए इस केस में इन दोनों पर मंदिर में जूते पहनकर जाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।
आपको बता दें कि जब शाहरुख खान टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो “बिग बॉस सीजन 9” में आये थे तो प्रोमो की शूटिंग के दौरान दोनों को एक मंदिर में दिखाया गया था। बताया जा रहा है कि हिंदू महासभा ने टेलीविजन कार्यक्रम के एक सीन में काली मंदिर में कथित रूप से जूते पहन कर जाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के खिलाफ स्थानीय अदालत में याचिका दाखिल की है।
अदालत ने इस केस पर 18 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है।
















