मीडिया के सामने ‘रेप्ड बयान’ कंट्रोवर्सी पर बोले Salman Khan

0
175

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने द्वारा दिए गए रेप्ड वुमन बयान  की वजह से विवादों में घिर गए थे। उनके इस स्टेटमेंट की हर जगह निंदा और विवाद हुआ सलमान से इस मामले में माफ़ी मांगने की भी मांग की गयी लेकिन उन्होंने अभी तक कोई माफ़ी नहीं मांगी है।

अब आपको बता दें कि हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे सलमान ने इस मामले पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने मीडिया को नाराजगी भरा जवाब दिया है।

उन्होंने यहां कहा, ‘‘अब मुझे आपको कुछ ऐसी चीज देनी चाहिए जो अगले दो सप्ताह तक सुर्खियों में रहे। यदि मैं कुछ न कहूं तो मैं उबाउ कहलाउं। मैं नौकरी के प्रति आपकी जिम्मेदारी समझता हूं। लेकिन अगर मैं कुछ कहूं तो मेरे प्रशंसक इसे पसंद नहीं करेंगे। इसलिए आप तय करें और मुझे बताएं कि आप मुझसे क्या चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यदि वह कुछ नहीं कहते तो भी उनके बारे में चीजें लिखी जाएंगी।

 

Salman at press confrence  2

Salman at press confrence  3

Salman at press confrence 1

Salman at press confrence

 

SHARE

LEAVE A REPLY