सलमान ने लिया अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना से बेवफाई का बदला

एक समय था की बॉलीवुड दबंग खान सलमान अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना को बहुत चाहते थे लेकिन सलमान से दूर हो जाने के बाद अब सलामन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना से बेवफाई का बदला लिया है।

खबर है कि सलमान ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया है। हाल ही में सलमान की यशराज फिल्म्स ‘सुल्तान’ में काम करने के लिए कैटरीना को लेना चाहा लेकिन सलमान ने साफ साफ कैटरीना के नाम पर ना कह दी और इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सुझाव किया है।

इससे पहले सलमान ने अपनी आगामी फिल्म जोकि कबीर खान के निर्देशन में बन रही है उसके लिए कैटरीना कैफ के नाम को मना कर दिया था और करीना कपूर का नाम फिल्म के लिया सुझाया था फिर वैसा ही हुआ।

अब एक बार फिर से सलमान ने कैटरीना के साथ सुलतान फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया है और दीपिका पादुकोन का नाम सामने रखा है।

दीपिका ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ कभी काम नहीं किया है अगर दीपिका सलमान की फिल्म सुल्तान में काम करती है तो ये फिल्म दीपिका के लिए सलमान के साथ पहली फिल्म होगी।

Salman Khan and Katrina Kaif