अपनी बर्थडे पार्टी में सलमान का हो गया था अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया से झगड़ा
अभी हाल ही में 27 दिसंबर को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर सलमान ने अपने फार्महाउस पर एक शानदार पार्टी दी थी। सलमान की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति की दुनिया तक के तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज पार्टी में पहुंचे थे।
इस मौके पर सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी पहुंची थी। लेकिन अभी हाल ही में इस पार्टी को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल सुनने में आया है कि सलमान की बर्थडे पार्टी में सलमान की उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से खूब बहस हुई। दरअसल, सलमान को लूलिया का कुछ मेहमानों के साथ ओवरफ्रेंडली होना पसंद नहीं आया। इसको लेकर दोनों की बहस भी हुई।”सलमान के करीबी सूत्रों ने कहा है, “जी हां, भाई लूलिया से थोड़े नाराज थे। पार्टी पूरी होने के बाद उन्होंने पोलाइट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। वे लूलिया पर चिल्लाए नहीं थे।
बता दें कि कई बार दोनों की शादी की खबरे भी सामने आई है कि जल्द ही सलमान लूलिया वंतूर से शादी करने वाले है। लेकिन सलमान की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
Click Here….Watch Salman Khan’s 50th Birthday Bash Photos


















