‘Bigg Boss’ में ‘Force 2’ का प्रमोशन नहीं होने देंगे Salman Khan

0
55

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी अगले हफ्ते रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘फ़ोर्स 2’ को पॉपुलर एंड फेमस टीवी शो ‘बिग बॉस’ में प्रमोट नहीं कर पाएंगे। दरसअल बात यह है कि फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी वायकॉम 18 के ही चैनल पर शो प्रसारित हो रहा है।

ख़बरों के अनुसार पता चला है कि सलमान ने जॉन को अपने शो बिग बॉस में आने के लिए साफ़ इंकार कर दिया है। जॉन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए तमाम टीवी शो में जा रहे हैं। वह जी टीवी पर प्रसारित हो रहे शो सुपर डांसर,  मोस्ट फेमस और पॉपुलर शो द कपिल शर्मा और कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताज़ा में भी गए थे।

जॉन अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस में भी जाना चाहते थे। लेकिन सलमान की वजह से उनकी एंट्री रुक गई है। बता दें कि इससे पहले जॉन एक फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस-5 का हिस्सा बन चुके हैं। सलमान 2006 में  जॉन से हुए एक विवाद के कारण नाराज़ हैं। इसलिए जॉन को शो में आने से मना कर दिया।

आपको बता दें कि कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताज़ा में कृष्णा अभिषेक द्वारा मजाक उड़ाने से जॉन इतने नाराज़ हो गए कि वह शो को बीच में ही छोड़ कर वहाँ से चले गए। ‘फ़ोर्स 2’ में जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिनय देओल ने किया है। और फिल्म  निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह फिल्म अगले हफ्ते 18 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी।

salman-vs-john-abraham

LEAVE A REPLY