बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी रोमानिया गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर की शादी की खबर को एक बार फिर से हवा मिली है।गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिनों पहले ख़बरें थी कि सलमान ने शादी के किये हां कर दी है और इस वर्ष 27 दिसंबर को अपने 51वे जन्मदिन पर अपनी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया वंतुर के साथ ब्याह रचाएंगे।
लेकिन शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए उनकी गर्लफ्रेंड लुलिया ने इन सभी बातो को अफवाए बताते हुए इसका खंडन किया था।लूलिया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, “डियर फ्रेंड्स! मुझे नहीं लगता कि किसी तरह की अफवाहों पर रीएक्ट करना चाहिए। लेकिन अब सोचा कि मुझे साफ कर देना चाहिए कि मैंने कभी शादी नहीं की और न ही भविष्य में शादी का जोड़ा पहनने की जल्दी है।”
लेकिन अब एक बार फिर से सलमान और लूलिया की शादी की ख़बरें चर्चाओं का विषय बन गयी है। सुनने में आ रहा है कि सलमान इस वर्ष अपने माता-पिता की 52वी वेडिंग एनिवर्सरी पर शादी कर लेंगे।
































