बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का दसवां सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। ‘बिग बॉस 10’ टीवी पर 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। आपको बता दें कि सलमान पिछले कई सालों से बिग बॉस में नजर आ रहे हैं लेकिन अब वह एक और टीवी शो में नजर आने वाले हैं।
सलमान खान ने बताया की राज और मैं एक साथ एक और शो करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। सलमान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया को लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इस नए रियलिटी शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं जिसमे वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नज़र आएंगे। इस शो की शूटिंग 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे शो बिग बॉस 10 के बाद की जाएगी।
यह शो लूलिया के रोमानियन टीवी शो ‘द फार्म’ का भारतीय रुपांतरण होगा। इसके लिए सलमान ने कलर्स के सीईओ राज नाइक से बातचीत भी कर ली है। ख़बरों के मुताबिक लूलिया ने ही सलमान को इस शो को भारतीय रुपांतरण बनाने की सलाह दी थी।

























