अभी हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की लाड़ली बहन अर्पिता प्रेग्नेंट है और जल्द पूरे खान परिवार को खुशखबरी सुनाने वाली है। ये खबर पूरे बी-टाउन में फैल गयी है।
और आपको बता दें कि सलमान खान के भाई अरबाज खान और पिता सलीम खान ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अर्पिता माँ बनने वाली है। अरबाज ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि , “हां ये सच है कि अर्पिता मां बनने वाली है। हम सब इस खबर से बेहद खुश हैं।” सलमान के पिता सलीम खान ने भी एक इंटरव्यू में कबूला था कि अर्पिता प्रेग्नेंट हैं। सलीम के मुताबिक, “जी हां, घर पर एक बार फिर सेलिब्रेशन का माहौल है, यह सच है कि अर्पिता प्रेग्नेंट हैं।”
लेकिन आपको बता दें कि अभी हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान से जब अर्पिता की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने यह बात हंसी में टाल दी। बिना जवाब दिया वे वहां से निकल पड़े।
फिलहाल आपको बता दें कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म इसी वर्ष 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर, सलमान , नील नितिन मुकेश और अनुपान खेर किरदार निभा रहे है।






















