Aishwarya की वजह से Amitabh ने ठुकरा दी Salman की फिल्म

खबर थी कि बॉलीवुड दबंग खान, सलमान खान अपने बैनर तले “जुगलबंदी” नमक फिल्म बना रहे है। और इस फिल्म में एक संगीत शिक्षक के किरदार के लिए सलमान ने महानायक अमिताभ बच्चन से संपर्क किया था और अमिताभ ने फिल्म के लिए हां भी कर दी थी।

लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि अमिताभ ने सलमान की ये फिल्म ठुकरा दी है। उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। सुनने में आ रहा है कि फिल्म में काम ना करने की वजह ऐश्वर्या राय बच्चन है।

गौरतलब हैं कि अमिताभ ने सलमान खान की कुछ फिल्मो में काम किया है। लेकिन जब से सलमान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहु बनी है तभी से अमिताभ सलमान की फिल्मो में काम करने से कतराते है।

फिलहाल सलमान खान की फिल्म “प्रेम रतन धन पायो” इस दिवाली पर सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी है। 12 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

salman