‘Hit & Run Case’ 30 जुलाई को होगा फैसला
सलमान खान पर चल रहे बहुचर्चित केस हिट एंड रन केस के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट में सलमान की सजा के खिलाफ पेश की गयी याचिका पर 30 जुलाई को सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि मुंबई हाई कोर्ट ने 08 मई को सलमान खान के 5 साल की जेल की सजा पर रोक लगाते हुए उनकी अपील पर विचार करते हुए उन्हें जमानत दे दी थी।
बता दें कि जिस कांस्टेबल की माँ ने सलमान की जमानत खारिज करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, उस कांस्टेबल की मृत्यु हो चुकी है।

















