बहन के तलाक को लेकर चिंता में है Salman Khan

0
45

इन दिनों सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनकी बहन श्वेता रोहिरा के तलाक की चिंता सता रही है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों काफी समय से एक दूसरे से दूर रह रहे है।

बता दें कि श्वेता और पुलकित के बीच की दूरी की वजह पुलकित की अभिनेत्री यामी गौतम से बढ़ती नजदीकियां बतायी जा रही हैं। जब पुलकित से तलाक के बारे में पुछा गया तो उन्होंने  कहा कि वे अपनी फिल्मों में व्यस्त थे और अब जल्द ही तलाक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान यामी गौतम और पुलकित एक दूसरे के करीब आये थे और तभी से इन दोनों के रिलेशनशिप की ख़बरें चर्चाओं में है। और सुनने में आया था कि यामी की वजह से ही पुलकित और उनकी पत्नी श्वेत के बीच मतभेद हुए हैं।

pulkit with wife

salman with shweta

pulkit with shweta

Also Watch Latest News –

SHARE

LEAVE A REPLY