Salman अपनी एक्स गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani के साथ ‘Baahubali’ देखने पहुंचे
बॉलीवुड दबंग खान इन दिनों अपनी इस हफ्ते ईद पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के प्रमोशन में बिजी है। अभी हाल ही में वे टेलीविज़न के मशहूर कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में और डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
सलमान अपने बिजी शिड्यूल में से इस शुक्रवार 10 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली’ देखने भी पहुंचे। सलमान यहाँ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ पहुंचे। आपको बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म बाहुबली ने महज दो दिनों में ही कमाई के मामले में 150 करोड़ का आँकड़ा भी पार कर दिया है
सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ 17 जुलाई को ईद पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी है। फिल्म में सलमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा मुख्य किरदार में है।

















