जन्मदिन पर सलमान लेंगे “Bigg Boss” से छुट्टी

0
118

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 50वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और खबर मिली है कि इस मौके पर वह शो “बिग बॉस 9” की शूटिंग नहीं लेंगे।

आपको बता दें कि वीकेंड पर होने वाले एपिसोड की शूटिंग शनिवार को होती है लेकिन इस बार सलमान एक दिन पहले ही वीकेंड पर आने वाले शो की शूटिंग कर लेंगे।

खबरों के मुताबिक, सलमान अपने बर्थडे पर सेट से छुट्टी लेना चाहते थे ताकि वो अपना 50वां जन्मदिन अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ अपने फार्महाउस पर पनवेल में मना सकें। इसीलिए शो के निर्माताओं ने शनिवार की जगह शुक्रवार को ही इस एपिसोड की शूटिंग कर ली।

salman khan

SHARE

LEAVE A REPLY