सलमान खान जल्द ही अपने फैंस को देंगे ये तोहफा

फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का ट्रेलर जल्द ही जारी होने वाला है। जीहाँ खबर है कि सलमान खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान का ट्रेलर अपने फैंस के बीच रिलीज करेंगे।

सलमान खान और उनकी टीम ने हाल ही निर्माता आदित्य चोपडा और साजिद नादियाडवाला को बजरंगी भाईजान फिल्म का टीजर दिखाया। दोनों निर्माताओं को यह टीजर काफी पसंद आया।

और जल्द ही सलमान फिल्म के ट्रेलर को जारी करने जा रहे है। पहले खबर थी कि बजरंगी भाईजान फिल्म का ट्रेलर 22 मई को फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की रिलीज के साथ रिलीज होगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्यूंकि फिल्म के निर्माता फिल्म के ट्रेलर को लेकर और अधिक सुर्खिया बटोरना चाहते थे और वे चाहते थे कि किसी और दिन अचानक से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो।

आपको बता दे कि फिल्म बजरंगी भाईजान सलमान खान की पहली प्रोड्यूस की गयी फिल्म है। इसलिए सलमान, आदित्य-साजिद का फीडबैक लेने को काफी उत्सुक थे। और आदित्य चोपड़ा और साजिद नाडियाडवाला और फिल्म की पूरी टीम को फिल्म का ट्रेलर बहुत ही पसंद आया है अब जल्द ही सलमान फिल्म के ट्रेलर को अपने फैंस के बीच भी जल्द ही रिलीज करेंगे।

फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी किरदार निभा रहे है और फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

 

Salman