Salman Khan बनाएंगे फिल्म ‘Jatt & Juliet’ का रीमेक
खबर है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पंजाबी सुपरहिट फिल्म “जट्ट एंड जूलियट” का हिंदी रीमेक बनाने वाले है। इस फिल्म के रीमेक राइट्स वह पहले ही ले चुके हैं। फिल्म का निर्देशन कोरियोग्राफर अहमद खान करेंगे।
फिल्म में नए कलाकारों को कास्ट किया जायेगा। खबर है कि इसके लिए सलमान कई लड़को को ट्रेनिंग दे रहे है। अभी कुछ दिनों पहले खबर थी कि सलमान अपनी बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को फिल्मों में लांच करेंगे।
हो सकता है कि इस फिल्म से सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे फिल्मों में अपना डेब्यू करें वही दूसरी तरह यह भी हो सकता है कि सलमान की बहन अर्पिता के पति आयुष इस फिल्म में काम करें।
अभी इस बात की कोई आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “सुल्तान” की शूटिंग कर रहे है। फिल्म “सुल्तान” अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में अनुष्का शर्मा सलमान के साथ लीड रोल में है और फिल्म इसी वर्ष ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















