बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की रिलीज के साथ तैयार है। उनकी ये फिल्म इस वर्ष ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ चाइनीज एक्ट्रेस Zhu Zhu नजर आएँगी।
इस बाद सलमान अपनी अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’ की बन रही सीक्वल फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ में नजर आएंगे इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से कैटरीना कैफ नजर आएँगी।
अब सलमान की आने वाली फिल्मो में एक और नयी फिल्म जुड़ गयी हैं। खबर है कि सलमान जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर एक पिता का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि आमिर खान ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘दंगल’ में पिता की भूमिका निभायी है। अब सलमान भी एक पिता का रोल निभाते नजर आएंगे।
सलमान ने कहा, ’30 साल की उम्र में भी मैंने फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ के दौरान पिता का रोल किया था। इस के साथ ही अपनी आने वाली फिल्म में भी मैं एक 13 साल की लडकी के पिता का रोल करने वाला हूं। मेरी आने वाली फिल्म डांस पर आधारित होगी।’






























