बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के ब्रांड बिंग ह्यूमन में कपड़ो, ज्वैलरी और साईकिल के बाद अब एक और चीज जुड़ने जा रही हैं। जिहां हम बात कर रहे हैं ‘स्मार्टफोन’ की।
जीहां सलमान अब मार्केट में अपना खुद का स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं। खबर है कि हाल ही में उन्होंने इसके लिए निवेशकों से संपर्क भी किया है और इस पर तेजी से काम भी हो रहा हैं।
ख़बरों के मुताबिक़ सलमान एक प्रबंधन टीम तैयार कर रहे हैं और यह टीम इस तरह के पेशेवरों के नेतृत्व में तैयार हो रही है, जो पहले सैमसंग और माइक्रोमिक्स में काम करते हैं। सलमान ने स्मार्टफ़ोन के लिए नया ‘बीइंग स्मार्ट’ ट्रेडमार्क रजिस्टर किया है।
आपको बता दें कि उन्होंने निर्माण के लिए चाइनि्ज प्लांट और फोन के शुरुआती मॉडल का चयन भी कर लिया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित होगा और इसकी कीमत 20,000 से कम होगी है।

























