Salman Khan अब सूरज बड़जात्या के साथ करेंगे एक्शन फिल्म
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अभी हाल ही में मशहूर फिल्मकार सूरज बड़जात्या के साथ पिछले वर्ष प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
अब खबर है कि जल्द ही एक बार फिर से सूरज बड़जात्या सलमान खान को लेकर एक फिल्म बनाने वाले है और सुनने में आ रहा है कि इस बार वह एक्शन फिल्म बनायेंगे।
सलमान ने इससे पूर्व सूरज के साथ ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी पारिवारिक फिल्म में काम किया था। वह अब फिर से सूरज के साथ काम करना चाहते हैं।खबर आई है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त है और खबर है कि सुल्तान की शूटिंग खत्म होने के बाद सूरज की फिल्म का बनना शुरू होगा।
फिल्म “सुल्तान” अली अब्बास जफ़र के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में अनुष्का शर्मा सलमान के साथ लीड रोल में है और फिल्म इसी वर्ष ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

















